फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People suffering due to heat, unannounced cuts are increasing the problem

Panipat News: गर्मी से लोग बेहाल, अघोषित कट बढ़ा रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to heat, unannounced cuts are increasing the problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आसपास के जिलाें में झमाझम होने के बावजूद भी दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया। घरों में पंखे, कूलर और एसी के नीचे बैठे लोगों के भी पसीने छूट रहे हैं, जिससे लोग बेहाल हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 48 घंटों में शहर में तेज बारिश हो सकती है।
इधर, बिजली खपत बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ती जा रही है। केबल पंक्चर होने, लाइन में फॉल्ट आने या फीडर ओवरलोड होने के कारण अघोषित बिजली कट लगते हैं। दो से तीन घंटे के अघोषित कट लगने से बेहाल लोग घरों से बाहर निकलकर छांव तलाशते हैं। बिजली सुविधा केंद्र में रोजाना ढ़ाई हजार के करीब उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा रहे हैं। अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन


उरलाना कलां में आज लगेगा बिजली कट
उरलाना कलां के 33केवी फीडर में मरम्मत कार्य के चलते आज दो घंटे का बिजली कट लगेगा। इस कारण कुराना और छिछड़ाना गांव में घरेलू और कृषि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed