{"_id":"67294d40af67ec330d07ad07","slug":"people-started-returning-after-diwali-fighting-in-buses-panipat-news-c-244-1-pnp1006-126854-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिवाली के बाद लौटने लगे लोग, बसों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिवाली के बाद लौटने लगे लोग, बसों में मारामारी
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली पर चार दिन की छुट्टी के बाद लोगों ने अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। ऐसे में बसों में मारामारी बढ़ गई है। रोडवेज की दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर बसों की अधिक मांग रही। इस रूट की बसों में पैर रखने को भी जगह नहीं मिली। वहीं छठ पर्व पर अपने घरों को जाने वाले लोगों के चलते भी भीड़ अधिक रही। रोडवेज ने चालक और परिचालकों को आवश्यक हिदायत दी है।
रोडवेज की पहली बस सोमवार को सुबह करीब पांच बजे डिपो से चली। दिल्ली और चंडीगढ़ रूट की इन बसों में सुबह ही यात्री पहुंच गए। हर कोई सोमवार को सुबह के समय पर अपने कार्यालय पहुंचना चाहते थे। सुबह सात बजे तक लंबी दूरी की बसों में अधिक भीड़ रही। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ दैनिक यात्रियों के आने पर बसों में भीड़ दोगुना बढ़ गई। सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड पर ही बसों में सीट पूरी हो गई। इसके आगे जीटी रोड टोल टैक्स पर यात्रियों को बसों में चढ़ने के लिए काफी जहमत उठानी पड़ी। यही स्थिति दिल्ली रूट की बसों की रही। वहीं लोकल बसों में भी दिनभर भीड़ रही। सुबह स्कूल व कॉलेज आने और दोपहर को वापस जाने के चलते बसों में भीड़ रही।
बॉक्स
दिल्ली रूट पर अधिक भीड़
पूर्वांचल के लोग छठ महापर्व पर अपने घरों को जा रहे हैं। पानीपत रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए आम्रपाली समेत दो सीधी ट्रेन हैं। ऐसे में लोगों ने दिल्ली से ट्रेन में सीट करा रखी हैं। वे पानीपत से बसों में दिल्ली जा रहे हैं। इन सबके चलते दिल्ली रूट पर बसों में अधिक भीड़ है। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान रखा। हम बता दें कि डिपो में 124 बसें हैं। इनमें अधिकतर बसों को लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
यात्री बोले बसों में सीट नहीं
अजमेर ने बताया कि उसको चंडीगढ़ जाना है। वह जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर आधे घंटे से बस के इंतजार में है। बसों में पीछे से ही सीट फुल हैं। यहां सीट मिलना तो दूर चढ़ने को भी रास्ता नहीं मिल पाया। आरती और कमलेश ने बताया कि वे भैया दूज पर रविवार को अपने घर आई थी। अब सोमवार को वापस जा रही है। पानीपत बस स्टैंड पर बस में चढ़ने को रास्ता नहीं मिल पा रहा है।
वर्जन
रोडवेज डिपो के टीआई सतीश पवार ने बताया कि दिवाली से पहले आने और अब जाने वालों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। डिपो की 124 में से अधिकतर बसें रूट पर चल रही हैं। इनमें सबसे अधिक लंबी दूरी के रूटों पर हैं। सोमवार को दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर बसों की मांग अधिक रही। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई।