फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People staged a protest against the discharge of chemical-laden water.

Panipat News: केमिकल युक्त पानी डालने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
People staged a protest against the discharge of chemical-laden water.
सनौली। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को गांव झांबा स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और अवैध रूप से केमिकल युक्त पानी डालने के विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन की गांव कमेटी के सचिव सतपाल बजाज और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आसपास की फैक्ट्रियों का जहरीला केमिकल युक्त पानी ट्रैक्टर-टैंकरों के जरिए रात के अंधेरे में बस्ती में डाला जा रहा है। विरोध करने पर गरीब बस्तीवासियों को धमकियां दी जाती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल हाईवे-709 एडी पर स्थित इस बस्ती में बिजली, पानी और पक्की गलियों जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, वहीं केमिकल युक्त पानी से भयंकर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य सचिव राजेंद्र ने कहा कि ग्रामीण इस समस्या की शिकायत हर प्रशासनिक स्तर पर कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस अवसर पर मामन, बिमला, महबूब हसन, सतपाल, शहजाद, नसरीन, फातिमा, बलकीशा, शायरा, राणी, ताशीम और नसीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed