{"_id":"6935ed460f7eeeec140f0823","slug":"people-shivered-due-to-the-strong-wind-even-the-sun-was-ineffective-panipat-news-c-244-1-pnp1007-148383-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हवा की तेज रफ्तार से ठिठुरे लोग, धूप भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हवा की तेज रफ्तार से ठिठुरे लोग, धूप भी बेअसर
विज्ञापन
पानीपत। हवा की तेज रफ्तार से लोग दिनभर ठिठुरने लगे हैं। हवा की रफ्तार के सामने तेज धूप पर बेअसर लगने लगी है। रविवार को सुबह ही हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से जहां लोगों को धुंध से राहत मिली वहीं दिनभर हाथ-पैर ठिठुरते रहे। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की कमी आने की संभावना जताई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। रविवार को पूरा दिन हवा की तेज रफ्तार रहने से लोग पूरा दिन ठिठुरते रहे। रविवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लोग दिन में घरों की छत पर धूप सेंकते नजर आए लेकिन तेज हवा के सामने खिली धूप भी बेअसर रही।
खलीला निवासी राममेहर सिंह ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा पहले ही ठंड शुरू हो गई है। दिसंबर के महीने की शुरुआत में ही इतनी ठंड होने से अनुमान है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा ठंड पड़ेगी। ठंड जितनी बढ़ेगी उतनी गेंहू की फसल का फुटाव और पैदावार अच्छी होगी। इस समय की ठंड गेंहू की फसल व किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। रविवार को वे धूप सेंकने के लिए घर की छत पर जाकर बैठे लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने से धूप बेअसर रही। हवा की रफ्तार से ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 के आस-पास रह सकता है।