{"_id":"6217e939a3417f626c61ce02","slug":"people-raised-problems-hooda-said-will-raise-the-issue-in-vis-panipat-news-knl1000418187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने रखीं समस्याएं, हुड्डा बोले- विस में उठाएंगे मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने रखीं समस्याएं, हुड्डा बोले- विस में उठाएंगे मुद्दा
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौपतें हुए व्यापारी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिविपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को पानीपत स्थित होटल हाइव में पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने उनके सामने समस्याएं रखीं और कहा कि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नगर निगम कई महीनों तक चक्कर कटवाता है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को भी रखा गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में सभी मुद्दों को उठाया जाएगा।
इस मौके पर कर्मचारी यूनियन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन, व्यापार मंडल, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी समस्याएं रखीं और पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने उनके सामने आरोप लगाया कि विकास शुल्क भरने या त्रुटि ठीक करवाना मुसीबत बन चुका है। प्रापर्टी आईडी बनवाने से लेकर एनडीसी तक के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसी भी संपत्ति के दो या ज्यादा भाग करने हों तो निगम हाथ खड़े कर देता है। आरोप लगाया कि यही काम दलालों के माध्यम से तुरंत हो जाता है।
शहरवासियों ने पूर्व सीएम से कहा कि कांग्रेस सरकार में सिटीजन चार्टर होता था, जिसमें निर्धारित समय सीमा के अंदर काम हुआ करते थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। उद्योगपतियों ने पूर्व सीएम के सामने इन्हांसमेंट के मुद्दे पर बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 15 हजार लोगों का इन्हांसमेंट सेटल किया है लेकिन पानीपत के 700 लोगों को छोड़ दिया है। यह अन्याय है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी मामलों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस विधायक पुरजोर तरीके से जनता के मुद्दों को उठाने के लिए तैयार हैं। हर मसले पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

पानीपत। मीटिंग के दौरान मौजूद लोग।- फोटो : Panipat
विज्ञापन