{"_id":"5d223c4e8ebc3e6cbf3f40af","slug":"people-panipat-news-rtk5032288194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्यक्ष का चुनाव रद्द, 21 हो होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिलाध्यक्ष का चुनाव रद्द, 21 हो होगा
विज्ञापन
इसराना। जनपंचायत में हंगामें की लाईव तस्वीर।
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू के जिला अध्यक्ष पद के लिए रविवार को इसराना के छोटू राम किसान भवन में चुनाव होना था। लेकिन भारी हंगामे और एक दावेदार के समर्थकों द्वारा अपना जिलाध्यक्ष घोषित करने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। जिलाध्यक्ष पद के कई अन्य दावेदारों ने इस चुनाव को असंवैधानिक करार दिया और 21 जुलाई को जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए फिर से जन पंचायत बुलाने की घोषणा कर डाली। हंगामा व विरोध इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा घोषित किए गए जिला अध्यक्ष को दूसरे पक्ष के समर्थकों ने भवन में छोटू राम की मूर्ति पर माल्यापर्ण तक करने नहीं दिया।
भाकियू जिला अध्यक्ष पद के लिए इसराना के छोटू राम किसान भवन में जन पंचायत करीब साढ़े तीन घंटे चली। जन पंचायत की अध्यक्षता चोबीसी प्रधान महासिंह मांडी ने की। जिला अध्यक्ष पद के लिए जन पंचायत में आठ दावेदारों आन्नदपाल वासी परढ़ाना, रोहित कुंडू वासी शाहपुर, ईश्वर मलिक वासी बुआना लाखु, आजाद मलिक वासी बुआना लाखु, प्रदीप जागलान वासी इसराना, बिजेंद्र सिंह वासी कुराना, परमवीर सांगवान वासी परढ़ाना व रघबीर वासी मांड़ी शामिल रहे। सर्वसम्मति न हो पाने पर कमेटी गठित करने की घोषणा होने पर कमेटी में सदस्यों की संख्या पर विवाद शुरू हो गया। हंगामा बढ़ने पर जन पंचायत स्थगित करने व फिर से 21 जुलाई को पंचायत बुलाने की घोषणा पर अफरा तफरी बनी रही। वहीं कुछ लोग बैठक से उठ कर चले गए।
दोबारा शुरू हुई बैठक, फिर भी हुआ हंगामा : कुछ देर बाद फिर से बैठक प्रक्रिया जारी रखने की घोषणा होने पर जब एक पक्ष ने रोहित कुंडू वासी शाहपुर को जिला अध्यक्ष घोषित किया तो कई अन्य दावेदारों के साथ दूसरे पक्ष ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। रोहित कुंडू के चयन की घोषणा को असंवैधानिक करार देते हुए दावेदार प्रदीप जागलान, आजाद मलिक के समर्थकों के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष राजसिंह आर्य, किसान नेता सुधीर जाखड़ व दलबीर जागलान ने रोहित कुंडू के चयन को असंवैधानिक करार देते हुए 21 जुलाई को जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए फिर से 8 जन पंचायत बुलाने की घोषणा कर डाली।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष को नहीं डाले दी छोटू राम की मूर्ति पर माला : हंगामा व विरोध इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा घोषित किए गए जिला अध्यक्ष को दूसरे पक्ष के समर्थकों ने भवन में छोटू राम की मूर्ति पर माला अर्पित तक नहीं करने दी। हंगामे को शांत करने के लिए भवन में पुलिस बुलानी पड़ी। इस मौके पर महासिंह मांडी, राजसिंह आर्य, सुरेश दहिया, दलबीर जागलान, प्रेम कुंडू, धर्मपाल जागलान, जयकर्ण कादियान, ईश्वर फौजी, जोगेंद्र डिडवाड़ी, अमिर सिंह कुंडू, राजेंद्र जागलान, कुलदीप बलाना, हवासिंह व धर्मपाल कुंडू मौजूद रहे।
सबको साथ लेकर किसान हित के लिए काम करूंगा : रोहित कुंडू
भाकियू के जिला अध्यक्ष पद पर घोषित हुए रोहित कुंडू ने कहा कि वे गुटबाजी में विश्वास नहीं रखते। सबको साथ लेकर किसानों के हितों के लिए काम करेंगे। उनका चयन सही ढंग से अपनाई गई प्रक्रिया के तहत हुआ है।
कुंडू का चयन असंवैधानिक : आजाद मलिक
एक अन्य दावेदार आजाद मलिक ने बताया कि रोहित कुंडू पक्ष ने जानबूझ कर हंगामा कर माहौल बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने अपने आप घोषणा की जो मान्य नहीं है। जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए 21 जुलाई को फिर से जन पंचायत बुलाई गई है। दावेदार प्रदीप जागलान ने कहा कि हंगामा खड़ा कर खुद का अध्यक्ष घोषित करना सही नहीं है। भाईचारा बिगाडृने के लिए उठाया गया कदम निंदनीय नहीं है।
खुद का फायदा करने वाला नेता किसी हद तक ठीक नहीं : सुधीर जाखड़
किसान भवन पानीपत के जिला सचिव सुधीर जाखड़ का कहना है कि इसराना में अपने फायदे के लिए हंगामा खड़ा कर स्वयं को जिलाध्यक्ष घोषित होना सही नहीं ठहराया जा सकता। छोटू राम की प्रतिमा के पास जूते पहन कर जाना दीन बंधू छोटू राम का अपमान है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
भाकियू के पूर्व जिला अध्यक्ष राजसिंह आर्य ने बताया कि रविवार को जिला अध्यक्ष पद के लिए कोई चयन नहीं हुआ है। इसके लिए 21 जुलाई को फिर से जन पंचायत बुलाई गई है।