अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी मैदान में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजीव गांधी खेल सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रहा। तीन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 8 स्वर्ण पदक हासिल किए। कोच तेजवीर ने बताया कि तीनों खेलों इंडिया सेंटर के खिलाड़ी हैं।
मोहित ने 100, 200 और 400 मीटर रेस में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए और साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब, 1100 की नकद राशि व टॉफी भी हासिल की। बालिका वर्ग में मेहर ने 100, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में तीन स्वर्ण पदक झटके। इसके अलावा मेहर को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। भव्या ने बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में शानदार दौड़ लगाते हुए 100, 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी राम निवास ने बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता रविवार को हुई थी।