{"_id":"61b5099590a3b629801913f9","slug":"people-of-thermal-colony-caught-thieves-department-did-not-complain-to-police-had-to-leave-panipat-news-knl92462554","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल कॉलोनी के लोगों ने पकड़े चोर, विभाग ने पुलिस को नहीं दी शिकायत, छोड़ने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल कॉलोनी के लोगों ने पकड़े चोर, विभाग ने पुलिस को नहीं दी शिकायत, छोड़ने पड़े
विज्ञापन
थर्मल कॉलोनी से शुक्रवार को दो बाइक सवार चोर लोहे का गेट चोरी से ले जा रहे थे। कॉलोनी वासियों ने इन दोनों चोरों को मौके पर पकड़कर थर्मल के सिविल विभाग व पुलिस के हवाले कर दिया था। चोर पकड़े जाने के बाद भी सिविल विभाग ने इन दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी। जिसके कारण पुलिस को दोनों युवक छोड़ने पड़े। जिससे कॉलोनीवासियों में थर्मल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व गुस्सा है।
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन एवं थर्मल कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव सतीश पांचाल ने बताया कि प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिससे चोर आए दिन थर्मल में छोटी व बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों से सिलिंडर, साइकिल व घर में रखा अन्य कीमती सामान आदि भी चुराकर ले जाते हैं। कॉलोनी वासियों ने खुद हिम्मत करके दो चोरों को रंगे हाथों गेट चोरी करते पकड़ा था। जिसे सिविल विभाग के अधिकारियों ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इससे जाहिर होता है कि थर्मल प्रशासन चोरों के साथ कहीं ना कहीं मिला हुआ है। इसीलिए अधिकारी कार्रवाई करने से घबरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी थर्मल की लाखों रुपये की डेट किलोमीटर लंबी राखी पाइपलाइन चोरी होने का मामला सामने आया था। इतनी बड़ी चोरी एक दिन में नहीं हो सकती। उसमें भी अभी तक कोई चोर नहीं पकड़ा गया। पांचाल ने बताया कि एसोसिएशन इस बारे में एमडी को पत्र लिख शिकायत करेगी।
सुरक्षा के लिए तैनात हैं तीन होमगार्ड
उन्होंने बताया कि थर्मल कॉलोनी की सुरक्षा के लिए कॉलोनी के तीनों गेटों पर होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही यहां पर तीसरी आंख का पहरा भी रहता है। थर्मल प्रशासन को सुरक्षा के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उसके बाद भी चोरियां नहीं रुक रही हैं। इतनी सुरक्षा के बाद भी चोरों का आसानी से कॉलोनी में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कहीं न कहीं थर्मल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े करता है।