फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People of Samalkha upset with stalled evacuation, demonstrated

Panipat News: ठप निकासी से परेशान समालखा के लोग, किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
People of Samalkha upset with stalled evacuation, demonstrated
समालखा। ठप निकासी की समस्या को लेकर वार्ड 11 के गोल्डन पार्क के पास समाज सेवा समिति गली के स्थानीय लोगों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष और प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। लोगों ने कहा कि महीनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। पार्षद, नपा अध्यक्ष, विधायक, उपमंडलाधिकारी, उपायुक्त, निकाय मंत्री, मुख्यमंत्री तक को बार-बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा।गोल्डन पार्क में भी गंदगी फैली हुई है। रेलवे रोड़ समालखा पर गड्डे होने से भारी परेशानी हो रही है।समाज सेवा समिति मार्ग समालखा पर सफाई कर्मचारी बीते छह महीने से नहीं आते। यहां पर एक सफाई कर्मचारी है, जो बीमार है। उसकी जगह एक नाबालिग लड़का यहां सफाई करने आता है। इस मौके पर रघुवीर जांगड़ा, अनिल शर्मा, डाक्टर रविंद्र कपूर, राजेश रोहिल्ला, महेंद्र रोहिल्ला, बलराज जांगड़ा, दया कौर ने मिलकर नगरपालिका अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed