{"_id":"67144407446af5760d0317c4","slug":"people-felicitated-dhanda-and-panwar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-126071-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ढांडा और पंवार का लोगों ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ढांडा और पंवार का लोगों ने किया अभिनंदन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा और कृष्णलाल पंवार शनिवार को पानीपत पहुंचे। महिपाल ढांडा का एल्डिको और कृष्णलाल पंवार का जीटी रोड टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। दोनों मंत्रियों के स्वागत और अभिनंदन के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। जिसके चलते जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। मंत्रियों ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया और औद्योगिक नगरी में गांवों से लेकर शहर में विकास कार्य तेज करने का दावा किया।
ढांडा ने कहा कि वे ईमानदारी के साथ काम करेंगे। न तो खाएंगे और न ही खाने देंगे। उन्होंने इसके साथ इशारों ही इशारों में कई अधिकारियों को इसके संकेत भी दिए। कृष्णलाल पंवार ने इसराना में उपमंडल स्तरीय कार्यालय बनवाने के साथ गांवों के सामूहिक कार्य तेज करने का दावा किया।
पूरा प्रदेश उसका परिवार : ढांडा
कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा के स्वागत के लिए एल्डिको और जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। उनको बाबरपुर से अपने घर तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। उनका करनाल और घरौंडा में भी स्वागत किया। जिसके चलते करीब ढाई घंटे देरी से पानीपत पहुंचे। उन्होंने गाड़ी की छत पर खड़े होकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा के साथ पूरा जिला और प्रदेश उनका परिवार है। वह सबको साथ लेकर विकास कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
वे लोगों के लिए हर संभव कामों के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि पद के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती हैं और कुछ कठिनाइयां भी साथ आती हैं। वह इन सबका समाधान करते हुए अपना सौ प्रतिशत लोगों को देंगे।
पानीपत के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उनको यहां बेहतर सुविधा दी जाएंगी। कॉलोनियों और गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर लोकेश नांगरु, रामकुमार सैनी, संजीव दहिया, बिट्टू सरदार, मनजीत आदि मौजूद रहे।
इसराना और मतलौडा में नए बस स्टैंड के साथ कार्यालय बनेंगे : पंवार
कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार का शनिवार को जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर नीति और नीयत पर मोहर लगाई है। वे सबको साथ लेकर काम करने में विश्वास रखते हैं।
उन्होंने कहा कि इसराना और मतलौडा कस्बे में जल्द ही बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इसराना में उपमंडल स्तर के कार्यालय बनाए जाएंगे। हलके के सभी 62 गांवों में सामूहिक कार्यों को तेज किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, निर्वतमान निगम पार्षद अशोक कटारिया, देवेंद्र दत्ता, उद्योगपति विनोद धमीजा, पूर्व सरंपच रेंद्र राठी, राममेहर मलिक, योगेश आदि मौजूद रहे।