फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People did not get relief from heat due to sporadic drizzle, chances of rain today

Panipat News: छिटपुट बूंदाबांदी से लोगों को नहीं मिली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
People did not get relief from heat due to sporadic drizzle, chances of rain today
पानीपत। सावन के तीसरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिनभर तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। शनिवार को समालखा में पांच और इसराना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि रविवार को छिटपुट बूंदाबांदी हुई। जिससे अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। शाम को हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकी। नौल्था निवासी किसान जसबीर ने बताया कि अब तक उनकी धान की रोपाई नहीं हो पाई है लेकिन शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के बाद वे रविवार को भी तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। अब उन्हें ट्यूबवैल से सिंचाई कर धान की रोपाई करनी पड़ेगी। शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश होने से फायदा मिलेगा क्योंकि अब खेत में ज्यादा पानी नहीं करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि सोमवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने से अब शेष बचे किसान धान की रोपाई कर पाएंगे। इससे तापमान में भी कमी आएगी। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
रविवार 36/28
सोमवार 34/26
मंगलवार 32/27
बुधवार 32/27
वीरवार 31/27
शुक्रवार 33/27
शनिवार 33/28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed