फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People cheated of Rs 2.70 lakh on the pretext of giving Rs 5 lakh in exchange of old notes

Panipat News: पुराने नोट के बदले पांच लाख देने का झांसा दे ठगे 2.70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
People cheated of Rs 2.70 lakh on the pretext of giving Rs 5 lakh in exchange of old notes
पानीपत। रिफाइनरी टाउनशिप के रेस्ट हाउस में कुक का काम करने वाले युवक से 2.70 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने पांच रुपये के पुराने नोट व सिक्कों के बदले पांच लाख रुपये देने का झांसा दिया था। इस झांसे में आकर युवक ने पैसे भेज दिए, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के धनवलिया गांव निवासी निर्मल कुमार रिफाइनरी टाउनशिप गेस्ट हाउस में कुक का काम करता है। यहीं पर रहता है। उसके फेसबुक पेज पर निर्मल कुमार के नाम से खाता है। उसने 21 सितंबर को फेसबुक पर एक ओल्ड कॉइन कंपनी का विज्ञापन वीडियो देखा। जिसमें पुराने सिक्के व ट्रैक्टर छपा हुआ पांच रुपये के नोट के बदले वे पांच लाख रुपये दे रहे थे। इस वीडियो में व्यक्ति अपना नाम रविंद्र बता रहा था और वह खुद को एक फौजी बता रहा था। उसने वीडियो में दिए गए नंबर पर बातचीत की। उसने रविंद्र के व्हाट्सएप पर पांच रुपये के तीन नोट व एक सिक्के की फोटो भेज दी। उसने 37.80 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। यह राशि लेने के लिए रविंद्र ने कुछ प्रक्रिया बताई। उससे फाइल चार्ज, जीएसटी, डिलीवरी का बहाना बनाकर उससे 2.70 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed