{"_id":"6557d78420a9c7dc1a0d5f88","slug":"people-beat-up-car-driver-for-asking-to-remove-motorcycle-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9356-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोटरसाइकिल हटाने की बात कहने पर कार चालक को लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोटरसाइकिल हटाने की बात कहने पर कार चालक को लोगों ने पीटा
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के न्यू रमेश नगर में दूध लेने गए एक कार चालक को सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल हटवाना महंगा पड़ गया। मोटरसाइकिल मालिक और उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कृपाण, कड़ा व लाठी-डंडों से कार चालक को जख्मी कर दिया। पीड़ित को स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज कराने के बाद उसने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है।
तहसील कैंप की तेज कॉलोनी निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह हाल में सेक्टर 13-17 में रहता है। 15 नवंबर को वह रात आठ बजे न्यू रमेश नगर में अजायब सिंह के घर दूध लेने के लिए आया था। वह गाड़ी खड़ी करने लगा तो उसने गली में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को साइड करने के लिए मालिक को कहा तो वह गाली-गलौज करने गला। युवक ने कहा कि हम नहीं हटाया करते। इसी बीच उसका बेटा गुरजीत ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कहा कि हम इस गली के मालिक हैं, तू कौन है। इस दौरान उसने दो से तीन युवक और मौके पर बुला लिए। फिर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने अपनी कृपाण से उसके सिर पर हमला किया। दूसरे आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से हमला किया। आरोप है कि सोने की चेन से उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। मौके पर खड़ी महिलाओं ने भी उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद उसने नागरिक अस्पताल में इलाज कराया और मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी।