{"_id":"686af0eac03f7a15360afa84","slug":"people-are-troubled-by-the-humid-heat-heavy-rain-is-expected-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139854-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज तेज बारिश का आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज तेज बारिश का आसार
विज्ञापन
पानीपत। मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि पूरे दिन लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की धूप निकलने से उमस बनी रही। तापमान में शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। उन किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है जो धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं।
मौसम में पिछले एक पखवारे से बदलाव का सिलसिला जारी है। सुबह हल्की बूंदाबांदी दिन में उमस भरी गर्मी व शाम को तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। रविवार को सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी अधिक महसूस की गई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में एक डिग्री की कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की रफ्तार सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम को छह बजे हवा की रफ्तार बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम बदलाव के साथ जिला नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी-दस्त, वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चे ज्यादातर इनकी शिकार हो रहे हैं। बच्चे बाहर का खाना, तला हुआ या पैकेट की चीज खा लेते हैं जिससे उन्हें उल्टी-दस्त हो रहे हैं। इसलिए अभिभावकों को बदलते मौसम में बच्चों का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चों को बीमारी से बचाया जा सके। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उन किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है जो धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं।
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
रविवार 33/26
सोमवार 29/27
मंगलवार 31/27
बुधवार 30/27
वीरवार 31/27 शुक्रवार 31/27
शनिवार 32/27