{"_id":"65ff5ff23cf9b9a7ac0e5304","slug":"people-are-suffocating-due-to-burning-of-garbage-in-grain-market-panipat-news-c-244-1-pnp1004-115719-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अनाज मंडी में कूड़ा जलाने से घुट रहा लोगों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अनाज मंडी में कूड़ा जलाने से घुट रहा लोगों का दम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अनाज मंडी में रोजाना मार्केट कमेटी के कर्मचारियों की ओर से कूड़ा जलाया जा रहा है। जिससे एक ओर तो पर्यावरण दूषित हो ही रहा है तो दूसरी ओर रोजाना सुबह यहां सुबह की सैर करने आने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। ये लोग सुबह की सैर में ऑक्सीजन लेने घरों से निकलते हैं लेकिन सासों में कॉर्बन डाइऑक्सइड भरकर चले जाते हैं।
ऐसा रोज सुबह होता है। कर्मचारी यहां सफाई करने के बाद कूड़े को डस्टबिन में भी डाल कर आग लगाते हैं तो तो कुछ जगह खुले में ही कूड़ा जला देते हैं। जिससे यहां रोजाना यहां आने वाले 500 से ज्यादा लोगों और मंडी में रहने वाले लोगों के मुसीबत बन जाती है।
खास बात ये है कि मार्केट कमेटी के पास खुद का ब्लक वेस्ट जनरेटर भी है, जिससे इस कूड़े का निष्पादन किया जा सकता है। इसके बाद भी सिर्फ लापरवाही में कूड़ा उठाने की बजाए इसे आग के हवाले कर पर्यावरण और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर मार्केट कमेटी सचिव का कहना है कि वे इस बारे में कर्मचारियों को सख्त आदेश देंगे।
विज्ञापन
वहीं, निगम का कहना है कि ये एरिया मार्केट कमेटी के अंतर्गत आता है। बावजूद अगर यहां मार्केट कमेटी कार्रवाई नहीं करता तो इसे लेकर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद पांच हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। अनाज मंडी में रोजाना सुबह की सैर करने के लिए विकास नगर, कृष्णपुरा, शिव नगर, आजाद नगर, राज नगर और संजय कॉलोनी के लोग आते हैं। इनमें जसबीर, राजबीर, बलराज, सुमित, देवेंद्र, राजू और शिव कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में रोजाना यहां के सफाई कर्मी कूड़ा उठाने की बजाए इसे इक्ट्ठा कर जला जाते हैं।
सीआईए दफ्तर के सामने सार्वजनिक शौचालय के पीछे, अनाज मंडी के ठीक बीच में और टी-प्वाइंट की ओर से गेट नंबर एक के पास रोजाना कूड़े में आग लगाई जाती है। जिस ऑक्सीजन को लेने के लिए वे सुबह की सैर और दौड़ करने आते हैं उसकी जगह उससे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड लेकर लौटते हैं। यहां सुबह करीब 500 लोग आते हैं। इनमें से कुछ बच्चे सुबह खेलने के लिए भी आते हैं लेकिन रोजाना कूड़े में आग लगाने का ये प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मामला संज्ञान में नहीं था। अब कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए जाएंगे कि वे कूड़़े में आग न लगाएं। अगर ऐसा फिर हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आशा, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।
कूड़े में आग लगाने का मामला गंभीर है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। निगम की ओर से मार्केट कमेटी को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी कूड़ा जलाया गया तो कूड़ा जलाने वालों पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। - गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।