फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are suffering from heat, mercury will drop today

Panipat News: गर्मी से लोग बेहाल आज लुढ़केगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat, mercury will drop today
गर्मी मेंं पानी पीकर प्यास बुझाते युवा। संवाद
पानीपत। नौतपा शुरू होते ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। वीरवार को उमस भरी गर्मी से दिनभर लोगों का हाल बेहाल रहा। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। हवा चलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। फिर दो दिन तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन

वीरवार को दिनभर मध्यम धूप व बादलों की आवाजाही से वातावरण में उमस बनी रही। इससे लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। जेठ का आधा माह बीतते ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन से तापमान बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

लगातार मौसम में बदलाव से अब उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पूरा दिन बादलों की आवाजाही व मध्यम से वातावरण में उमस अधिक रही। पिछली दो बारिश ने किसानों की फसलों को खराब कर दिया है। ज्यादातर तरबूज व खरबूजे की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ज्यादा बारिश होने से भी किसानों को अधिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस बार नौतपा में गर्मी के साथ बारिश भी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed