फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are excited to go on the Amarnath Yatra, but one counter is short.

Panipat News: अमरनाथ यात्रा जाने के लिए लोगों में उत्साह, एक काउंटर पड़ा छोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
People are excited to go on the Amarnath Yatra, but one counter is short.
पानीपत। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 400 लोग मेडिकल जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में सिर्फ एक काउंटर होने से लोगों को परेशानी हो रही है और घंटों लाइन में खड़े होने और फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करने को मजबूर हैं। लोगों ने विभाग से तीन से चार काउंटर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में पिछले सप्ताह से ही अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों की मेडिकल जांच शुरू हो गई है। अस्पताल में इसके लिए एक काउंटर बनाया है। दिन-प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ने लगी है लेकिन अस्पताल में काउंटर नहीं बढ़ाया जा सका है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक व्यक्ति को मेडिकल जांच और पंजीकरण करवाने में करीब चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। कभी साइट धीमी हो जाती है तो कभी स्टाफ लंच के लिए चला जाता है। लोगों ने विभाग से काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग की है। सेक्टर-12 के रमेश ने बताया कि काउंटर पर अंदर से भी फाइल ली जा रही हैं। इससे पूरी व्यवस्था बिगड़ रही है। इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


फोटो कोट्स-
काउंटर कम होने से लग रहा है ढाई घंटे का समय
असंध रोड के सुमित छाबड़ा ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मेडिकल जांच व पंजीकरण जरूरी है। जिला नागरिक अस्पताल एक काउंटर होने से ढाई घंटे तक का समय लग रहा है। स्टाफ लंच करने की कहकर चला जाता है। वे आधे से पौने घंटे के बाद आते हैं। एक ही काउंटर होने से ज्यादा परेशानी हो रही है यदि ज्यादा काउंटर हो तो लोगों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े। एक व्यक्ति को करीब चार से पांच घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल जांच और पंजीकरण के लिए रेडियोलॉजिस्ट कक्ष के बाहर एक अलग से काउंटर बनाया गया है। पिछले सप्ताह से मेडिकल जांच हो रही है। अब लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है यदि ऐसे ही रहता है तो जल्द ही एक या दो काउंटर और बनाए जाएंगे।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed