फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are enjoying Happy Card Scheme, 84 thousand cards issued

Panipat News: हैप्पी कार्ड स्कीम लोगों आ रही रास, 84 हजार कार्ड जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:12 AM IST
विज्ञापन
People are enjoying Happy Card Scheme, 84 thousand cards issued
पानीपत। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) की शुरूआत मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। जिला के करीब 84043 नागरिक लाभ उठा रहे हैं। जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है। वह हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हैप्पी कार्ड स्कीम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2024 में प्रदेश के सभी जिलों में विधिवत रूप से आरंभ किया था। हरियाणा सरकार की इस योजना के अनुसार हैप्पी कार्डधारक नागरिक रोडवेज की बसों में हर साल एक हजार किलोमीटर तक नि:शुल्क सफर कर सकता है। कार्ड का हर साल नवीनीकरण किया जाएगा। एटीएम की तरह नीले रंग का दिखाई देने वाला हैप्पी कार्ड बांटने के लिए परिवहन विभाग ने टीमें बनाई हुई हैं। इनमें से करीब 84043 को कार्ड दिया जा चुका है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है। वे हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनसेवा पोर्टल के माध्यम से इस कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद रोडवेज विभाग में जाकर यह कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। परिवहन विभाग की ओर से एक ओटीपी नंबर आवेदक के मोबाइल पर भेजा जाता है। ओटीपी नंबर डालते ही आवेदक का हैप्पी कार्ड एक्टिवेट हो जाता है। हर कार्ड पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। कार्डधारक परिवार का सदस्य जिसका नाम फैमिली आईडी में दर्ज है। वह इससे यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन

डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि परिवहन विभाग की बसों में परिचालक अपनी स्वीप मशीन से कार्ड को स्कैन करते हैं और यात्रा का विवरण कार्डधारक के रिकार्ड में अपलोड हो जाता है। एक साल पूरा होने के बाद नागरिक अपने हैप्पी कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते हैं।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed