फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pending complaints related to CM announcements and those on the 'Mhare Sadak' portal will be resolved soon.

Panipat News: सीएम घोषणाओं और म्हारे सड़क पोर्टल की लंबित शिकायतों को जल्द किया जाएगा निपटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Pending complaints related to CM announcements and those on the 'Mhare Sadak' portal will be resolved soon.
-विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी: निगम आयुक्त
विज्ञापन

-एग्रो मॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम आयुक्त ने वीरवार को एग्रो मॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में विकास कार्यों और महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं, म्हारे सड़क पोर्टल, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

आयुक्त डॉ. पंकज ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों से चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की और लंबे समय से पेंडिंग पड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर और तय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


आयुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि सीएम घोषणाओं से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही म्हारे सड़क पोर्टल पर आमजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों और सड़क मरम्मत से जुड़े कार्यों का त्वरित निपटान किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में जारी कार्यों की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों में त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed