फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pencak Salat won 26 medals including 11 gold in Karate and silver in chess.

Panipat News: पेंचक सलाट कराटे में 11 स्वर्ण सहित 26 पदक, शतरंज में रजत जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Pencak Salat won 26 medals including 11 gold in Karate and silver in chess.
पानीपत। आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर कॉलेज कराटे और पेंचक सलाट प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण सहित 26 पदक जीते हैं। वहीं शतरंज में रजत पदक जीता। पेंचक सलाट कराटे व प्रतियोगिता 19-20 और शतरंज प्रतियोगिता 18 फरवरी को आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने खिलाड़ियों का सोमवार को स्वागत किया और शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण व उनकी पूरी टीम को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और कोचिंग का परिणाम है। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने कहा कि कॉलेज खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कराटे में बेटियों का जलवा देखने को मिला। कराटे में छात्राओं ने छह पदक जीते। आरती (68 किग्रा) ने स्वर्ण, प्रिया (45 किग्रा) व सृष्टि (50 किग्रा) ने रजत, जबकि कनक (55 किग्रा), सुगंधा (61 किग्रा) और समृद्धि (68 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए। आरती, प्रिया और सृष्टि का चयन नॉर्थ जोन कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


पेंचक सलाट की विभिन्न गतिविधियों में कॉलेज ने कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में सुगंधा (तुंगल), मंजू व प्रिया (गांडा), खुशबू, दीपिका व शीतल (रिगू टीम) ने स्वर्ण जीते। फाइट में खुशबू और मंजू ने स्वर्ण जबकि रिया ने रजत पदक पाया। खुशबू, मंजू, प्रिया, दीपिका, शीतल व सुगंधा का चयन ऑल इंडिया के लिए हुआ है। वहीं, पुरुष वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। रोहित व अर्पित (गांडा), हिमेश, विकास व दीपक (रिगू टीम) और युवराज (तुंगल) ने स्वर्ण पदक जीते। फाइट में रोहित, सुजल व शिवम ने स्वर्ण, जबकि अर्पित, हिमेश व रोहिन ने रजत और वैभव ने कांस्य पदक हासिल किया। अर्पित, रोहित, युवराज, हिमेश, विकास, दीपक, सुजल और शिवम का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए हुआ है। महिला शतरंज टीम ने रजत पदक जीता। टीम में पूजा (बीकॉम), सुहानी, पायल, तन्नू (बीए) व सृष्टि (बीएससी) शामिल रहीं। बीकॉम की काजल का चयन नॉर्थ जोन के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed