{"_id":"68211a7d696a0492c3020114","slug":"peethadheeshwar-pandit-dhirendra-shastri-will-also-read-the-letter-along-with-the-storytelling-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136802-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कथावाचन के साथ चिट्ठी भी पढ़ेंगे पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कथावाचन के साथ चिट्ठी भी पढ़ेंगे पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री
विज्ञापन
पानीपत। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच व बागेश्वर धाम सेवा मंडल ने श्री हनुमंत अमृत कथा के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। यह कथा सेक्टर 13-17 के मैदान में 17 से 19 मई को की जाएगी। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन करेंगे और भव्य दरबार लगाएंगे।
अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री व बागेश्वर सेवा धाम मंडल के अध्यक्ष सतीश गौतम समेत पूरी कार्यकारिणी ने रविवार को व्यवस्था का जायजा लिया। पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि कथा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लगी हैं। कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए रविवार दोपहर बाद
पंडित निर्मल शास्त्री ने कहा कि पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार लगाने के लिए पानीपत आ रहे हैं और उनका स्वागत करने के लिए पूरा पानीपत तैयार है। कार्यक्रम में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। लाखों लोगों की एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष सतीश गौतम ने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि पानीपत में बागेश्वर सरकार पधार रहे हैं। इसके लिए रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और सभी तैयारियों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया। लोगों को किसी प्रकार की परेशाानी नहीं आने दी जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री एक दिन दरबार लगाएंगे। जिसमें चिट्ठी पढ़कर लोगों का संकट दूर करेंगे। इस अवसर पर सभा के महासचिव सुरेश काबरा, आशु गुप्ता (इस्कॉन), राजू श्रीवास्तव, अविनाश ठाकुर, अवधेश श्रीवास्तव, रामदत्त दुबे, सुनील कौशिक, धमेंद्र पारीक, बबलू शर्मा, एडवोकेट अंकुर शर्मा, राजेश भारद्वाज, सुमित भारद्वाज उपस्थित रहे।