फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Peepalwali Mandi will be beautified with Rs 1.52 crores

Panipat News: पीपल वाली मंडी का 1.52 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Peepalwali Mandi will be beautified with Rs 1.52 crores
पानीपत। वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत आने वाली पीपल वाली मंडी का जीर्णोद्धार के साथ सुंदरीकरण भी किया जाएगा। निगम की ओर से इस प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे है। इससे यहां पर गंदगी की समस्या भी दूर होगी और आसपास की कई कॉलोनियों समेत सब्जी मंडी में रोजाना आवागमन करने वाले करीब 20 हजार लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। ताकि बरसाती और नालों के गंदे पानी की निकासी हो सके। इसके बाद सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन




नगर निगम यहां के खाली पड़े क्षेत्र में रंग बिरंगी टाइलें, फैंसी स्ट्रीट पोल और लाइटें लगाएगा। इन्हीं पोल पर गमले लगाए जाएंगे। इसके अलावा भी सड़क और फुटपाथ पर हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। अगल से मार्केट का वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। जहां मांसाखोर बैठ सकेंगे। कुल मिलाकर पीपल वाली मंडी का पूरी तरह से काया पलट दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने करीब पौने दो करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी थी। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय से तकनीकी मंजूरी ले ली है। इसके बाद इस विकास कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर निगम का ये प्रोजेक्ट शहरी विधानसभा एरिया के अंतर्गत आता है। करीब छह माह पहले शहरी विधायक ने सरकार से इस प्रोजेक्ट की मंजूरी दिलाई थी। इसके बाद निविदाएं भी आमंत्रित की गई लेकिन तकनीकी कारणों के चलते प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ सका। इसके बाद आचार संहिता के चलते ये प्रोेजेक्ट लेट हो गया। अब निगम के अधिकारियों ने इसकी शुरुआत फिर से कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम के निवर्तमान पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का वार्ड के लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यहां के हालात दयनीय हो चुके थे। यहां गंदगी का माहौल बना हुआ रहता था। विशेष तौर पर बारिश के समय यहां की सड़कें व रास्ते कीचड़ से सने हुए रहते थे। लोगों का यहां से आवागमन करना तक मुश्किल था। अब इस प्रोजेक्ट से मंडी समेत आसपास के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। नगर निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से शहर के लोगों को लाभ होगा। इसकी तैयारियां की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed