{"_id":"677c3e844d6a62c4d80bd72b","slug":"pcr-driver-dies-under-suspicious-circumstances-in-hotel-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130182-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीसीआर के चालक की होटल में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीसीआर के चालक की होटल में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक होटल में पीसीआर के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में चालक की मौत का कारण ह्दयघात माना जा रहा है।
चालक होटल में अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। वह उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
आरके पुरम निवासी सुधीर कुमार (29) दो साल पहले हरियाणा कौशल निगम के माध्यम से पुलिस में चालक के पद पर भर्ती हुआ था। वह पीसीआर चालक था। सुधीर पांच साल की बेटी का पिता था। उसकी पत्नी फिलहाल आठ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को सुधीर घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह लगभग ढ़ाई बजे जीटी रोड स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आया था। यहां अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह गिर गया।
महिला ने इसकी सूचना होटल के स्टाफ को दी। महिला सुधीर को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुधीर का उसकी पत्नी के साथ उसकी महिला मित्र को लेकर अक्सर विवाद रहता था। सुधीर की पत्नी फिलहाल मायके गई थी। उसको मंगलवार को वापस ससुराल आना था।
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।