{"_id":"68f3e49f25a6f6acf30b7a74","slug":"payal-won-the-gold-medal-in-shot-put-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145738-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पायल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पायल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
Sun, 19 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी पायल को सम्मानित करते मुख्यातिथि कृष्ण व ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली कलां गांव की खिलाड़ी पायल ने नार्थ जोन जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित की गई थी। सम्मान समारोह के मुख्यातिथि कृष्ण नंबरदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पायल को 21 हजार रुपये के नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
कृष्ण नंबरदार ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कोंं से पीछे नहीं हैं। लड़कियां शिक्षा के साथ ही खेलोंं में भी भाग लेकर राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ग्रामीणोंं को लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मौके पर पिता सुरेश साभरवाल, माता कविता, अंकित त्यागी, सचिन पंवार, विजय सांभरवाल, मुकेश त्यागी, कोकी त्यागी, सन्नी, कविल त्यागी, ओमप्रकाश गौत्तम, बिल्लू प्रजापत व राजेश प्रजापत मौजूद रहे।