{"_id":"68e174830297eb0ec00caa3b","slug":"payal-of-sanauli-kalan-won-the-gold-medal-in-shot-put-panipat-news-c-244-1-sknl1016-144976-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सनौली कलां की पायल ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सनौली कलां की पायल ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक
Sun, 05 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ इंडिया शॉटपूट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा पायल को सम्मानित करते जिला शि
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। जिले के गांव सनौली कलां की छात्रा पायल ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित नॉर्थ इंडिया सब जूनियर शॉटपुट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। छात्रा पायल की इस उपलब्धि पर राजकीय स्कूल सनौली कलां और गांव में खुशी का माहौल है। पायल राजकीय स्कूल सनौली कलां की 12वीं कक्षा की छात्रा है। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी छात्रा के सम्मान में गांव के राजकीय स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डाइट के सहायक प्रोफेसर तकदीर सिंह, स्कूल प्राचार्य संजय रावल समेत गांव के सरपंच व अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने छात्रा पायल का नोटों की माला व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।