फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patwaris did their work wearing black badges

Panipat News: पटवारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Patwaris did their work wearing black badges
पानीपत। पटवारियों ने वीरवार को लगातार चौथे दिन काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। अतिरिक्त सर्कल का काम छोड़ने के चलते करीब 22 सर्कल में काम नहीं हुआ। ऐसे में लोगों के इन सर्कल में रजिस्ट्री, इंतकाल और प्रमाण-पत्र के काम लटके रहे। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते करीब 150 रजिस्ट्री और इसके साथ 200 प्रमाण-पत्र अटके हुए हैं। इसके साथ तहसील में रजिस्ट्री भी कम होने लगी हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान मुकेश व सचिव दिलवार ने कहा कि जिला के नौ पटवारियों के नाम भ्रष्टाचार की सूची में शामिल किए गए हैं। इस तरह किसी के नाम सार्वजनिक करना न्यायसंगत नहीं है। जबकि उनकी किसी प्रकार की जांच नहीं की गई है। इससे पटवारियों में रोष है। पटवारियों ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। इन तीन दिनों में सूची को वापस नहीं लिया गया और न ही सूची बनाने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई की गई। ऐसे में उनको दो दिन के लिए रोष प्रदर्शन बढ़ाया है। वे वीरवार और शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर रोष जताएंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश है। इन दिनों में राज्य कमेटी आगामी निर्णय लेगी। यूनियन इसी के आधार पर आगामी संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

लोग बोले आने लगी परेशानी
पटवारी रोष के दौरान केवल अपने आधिकारिक सर्कल के काम कर रहे हैं। वे अतिरिक्त सर्कल के काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके काम अटक गए हैं। अजमेर ने बताया कि वह अपने बेटे का जाति प्रमाण पत्र बनवाने आया था। इस पर पटवारी की रिपोर्ट होनी है। उनके सर्कल में कोई पटवारी नहीं है। दूसरे पटवारी ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। दीपेश ने बताया कि उसको एक अपने राजस्व से संबंधित काम में पटवारी की रिपोर्ट करानी थी। सर्कल में कोई पटवारी न होने पर काम नहीं हो पाया। उसको वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article