फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patwari caught taking bribe of Rs 10,000 in the name of death

Panipat News: पटवारी को इंतकाल के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Patwari caught taking bribe of Rs 10,000 in the name of death
समालखा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने समालखा के पटवारी को रजिस्ट्री के इंतकाल की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पटवारी पिछले 15 दिन से इंतकाल के लिए पैसे मांग रहा था। उसको एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार दोपहर को उसके कार्यालय से ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी हेमराज ने बताया कि उन्हें समालखा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पटवारी विनोद की मंगलवार सुबह शिकायत दी थी। शिकायत थी कि पट्टीकल्याणा गांव क्षेत्र का पटवारी विनोद इंतकाल दर्ज कराने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पैसों की मांग पिछले 15 दिन से की जा रही है। पैसे न देने पर उसका इंतकाल दर्ज नहीं किया जा रहा । शिकायत मिलते ही उन्होंने 500 रुपये के 20 नोट पर पाऊडर लगाकर शिकायतकर्ता को दिए। शिकायतकर्ता ने पटवारी विनोद को पैसे देने के लिए कॉल की। विनोद ने उसे समालखा तहसील में बुलाया। इस दौरान उनकी टीम तहसील के बाहर खड़ी रही। जैसे ही पटवारी विनोद ने 10 हजार रुपये पकड़े एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पानी में हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद भी किए गए हैं। इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई है। ब्यूरो की पूछताछ में पटवारी ने रिश्वत लेने के बारे में स्वीकारा है। उसे अब बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed