{"_id":"61dde4a69d08fc63107299cc","slug":"pattern-will-not-change-in-10th-and-12th-term-2-examinations-panipat-news-knl957470166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बदलेगा 10वीं व 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं में पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बदलेगा 10वीं व 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं में पैटर्न
विज्ञापन
पानीपत। टर्म-1 परीक्षा के बाद अब परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही बोर्ड इसकी घोषणा कर सकता है। इस दौरान सीबीएसई की ओर से टर्म-2 को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही गई है।
कोरोना महामारी के चलते इस बार सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुछ बदलाव किए थे जिसके तहत दो बार परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। टर्म-1 परीक्षा खत्म होने के बाद से परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, टर्म-2 बोर्ड परीक्षा को लेकर एक जरूरी अपडेट है। दरअसल पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि दूसरे चरण के परीक्षा पैटर्न में बदलाव हो सकता है। हालांकि सीबीएसई ने इस बात को खारिज कर दिया है। सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म-2 परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।
सीबीएसई के अनुसार, छात्रों के हित में यह स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में जो पहले बदलाव की घोषणा की थी। इस सिलसिले में जुलाई में एक सर्कुलर भी जारी किया गया था। सारी चीजें वैसे ही रहेंगी। टर्म-1 की परीक्षाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं और टर्म-2 के लिए परीक्षा के प्रारूप का भी इसी सर्कुलर में उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
जल्द जारी हो सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं नवंबर, दिसंबर में आयोजित की गई थीं। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी कर सकता है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करना होगा। सीबीएसई टर्म-1 के परिणाम विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो सकते हैं। परीक्षार्थी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर, उमंग ऐप, आईवीआरएस और एसएमएस आदि के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षा तारीख पर सीबीएसई की सलाह, भ्रामक खबरों से बचें
सीबीएसई कक्षा 10वी, 12वीं टर्म-2 बोर्ड परीक्षा मार्च/अप्रैल 2022 में आयोजित होने वाली है। सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीखें अभी जारी नहीं की गई हैं। सीबीएसई टर्म-1 परिणाम और सीबीएसई 10वीं, 12वीं के पाठ्यक्रम पर लगातार अटकलों के बीच, बोर्ड ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसे सभी को चेक करना चाहिए। सभी को भ्रामक खबरों से आगाह करते हुए बोर्ड ने सभी को केवल आधिकारिक वेबसाइट से परामर्श करने के लिए कहा है। सीबीएसई ने परीक्षाओं की तिथि का अभी कोई ऐलान नहीं किया है।
नहीं होगा कोई पास और फेल
टर्म-1 के परिणाम में छात्रों को पास या फेल या रिपीट के रूप में घोषित नहीं किया जाएगा। अंतिम परिणाम टर्म-2 परीक्षा के बाद प्रकाशित किया जाएगा। टर्म-1 बोर्ड परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न थे। टर्म-2 परीक्षा लघु और दीर्घ उत्तरीय दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के लिए जल्द ही डेट शीट जारी करने की भी उम्मीद है। ये परीक्षाएं मार्च-अप्रैल, 2022 के लिए निर्धारित हैं। परीक्षा की समय सारिणी सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में प्रमुख परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बारे में कुछ ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म गलत जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। सीबीएसई ने टर्म-2 की परीक्षाओं के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। टर्म-1 का परीक्षा परिणाम 15 जनवरी के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।