फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients inconvenienced by nursing officers' 'pen-down' strike; emergency services to remain suspended for two hours today.

Panipat News: नर्सिंग ऑफिसरों की पेन डाउन हड़ताल से मरीज परेशान, आज दो घंटे बंद रहेंगी आपातकालीन सेवाएं

Wed, 10 Jun 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Patients inconvenienced by nursing officers' 'pen-down' strike; emergency services to remain suspended for two hours today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसरों की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर प्रसूति विभाग में गर्भवतियों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि कुछ नर्सिंग ऑफिसर बाद में ड्यूटी पर लौट आईं, लेकिन इलाज व्यवस्था प्रभावित रही।

नर्सिंग एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि बुधवार को दो घंटे तक आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी, जबकि वीरवार को संपूर्ण हड़ताल की जाएगी। दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसरों को ड्यूटी पर वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी काम चल रहा है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन




महिला आयोग की टिप्पणी के विरोध में हड़ताल
नर्सिंग ऑफिसरों की यह हड़ताल हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया द्वारा कुरुक्षेत्र के जिला नागरिक अस्पताल में दिए गए कथित बयान और व्यवहार के विरोध में की गई। नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया कि आयोग की अध्यक्ष ने नर्सिंग ऑफिसरों के प्रति अभद्र टिप्पणी की और उन पर गलत आरोप लगाए, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसोसिएशन की प्रधान सुमन पोरिया ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग ऑफिसरों की ड्यूटी मुख्य रूप से इनडोर वार्डों में होती है, जबकि ओपीडी में फीमेल हेल्पर तैनात रहती हैं। डॉक्टर मरीजों के परीक्षण के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हैं और नर्सिंग स्टाफ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।



दो घंटे में ही बिगड़ी व्यवस्था

सुबह 10 से 12 बजे तक चली पेन डाउन हड़ताल के दौरान अस्पतालों में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। फिजियोथेरेपी, ओपीडी और प्रसूति विभाग में इलाज प्रभावित हुआ। प्रसूति विभाग में डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ी।




आज और कल भी रहेगा असर

एसोसिएशन की प्रधान सुमन पोरिया ने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बुधवार को दो घंटे 10 से 12 बजे तक सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी और वीरवार को नर्सिंग कैडर संपूर्ण हड़ताल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed