फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients did not get treatment in Ayushman even on the sixth day

Panipat News: आयुष्मान में छठे दिन भी मरीजों को नहीं मिला इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Patients did not get treatment in Ayushman even on the sixth day
पानीपत। निजी अस्पताल संचालकों ने मंगलवार को छठे दिन आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज बंद रखा। जिले के करीब 60 अस्पतालों में पैनल के तहत इलाज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में हर रोज करीब 1500 मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है और 200 ऑपरेशन अटक रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीज बढ़े हैं। इनकी संख्या 1500 से बढ़कर 1800 पहुंच गई हैं। फिलहाल आपातकाल में सामान्य मरीज आ रहे हैं। दिन में 500 से 600 और रात को 600 से 700 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल संचालक आयुष्मान योजना के इलाज नहीं करने पर मरीजों को मंगलवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मरीजों को निजी अस्पताल से जिला नागरिक अस्पताल का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार को ओपीडी करीब 1800 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुराड़ गांव के अजमेर ने बताया कि उनके घुटने में लंबे समय से दिक्कत है। वह आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराने के लिए आया था। यहां इलाज नहीं मिला। अब उनको ऐसे की लौटना पड़ा। वहीं मांडी गांव की बबीता ने बताया कि उसके बेटे को पथरी है। एक प्राइवेट अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन करने की कही थी। अब ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed