फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients are being referred due to lack of C arm machine in civil

सिविल में सी आर्म मशीन न होने से मरीज हो रहे रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients are being referred due to lack of C arm machine in civil
सिविल अस्पताल 42 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ लेकिन सालों से अत्याधुनिक मशीनों के अभाव से जूझ रहा है। अगर अस्पताल में मशीन हैं तो उनको चलाने के लिए डॉक्टर प्रशिक्षित नहीं है। फेको मशीन डॉक्टरों के प्रशिक्षण के अभाव में कंडम घोषित हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ व पांच बेहोशी के डॉक्टर हैं। ऑपरेशन थियेटर भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, बावजूद इसके जिन मरीजों के हाथ पैर या अन्य स्थानों पर प्लेट, स्क्रू या रॉड डलनी होती है उन्हें खानपुर रेफर करना पड़ता है। कई केस में सी आर्म मशीन न होने से डॉक्टरों को ऑपरेशन वाला पूरा हिस्सा खोलना पड़ता है। इस मशीन से डॉक्टर ऑपरेशन वाली जगह को स्क्रीन पर देख सकते हैं और टूटी हड्डी में रॉड या प्लेट डाल सकते हैं। सिविल अस्पताल के बेहोशी के डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लोगों से मशीन उपलब्ध कराने में मदद मांगी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सिविल अस्पताल में बेहतर ऑपरेशन थियेटर है लेकिन सी आर्म मशीन के अभाव में वो लोगों को सेवाएं नहीं दे पा रहे। उन्होंने कई बार मशीन की मांग की है कि लेकिन सरकारी प्रक्रिया बहुत लंबी है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों से मशीन उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन

सी आर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम में आती है। ये मशीन दस लाख रुपये से शुरू होती है। इस मशीन के जरिए डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। इसके जरिए माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है। कौनसा स्क्रू, रॉड, कहां डालनी है ये इस मशीन के आधार पर ही लगाए जाते हैं। इस मशीन के बिना कई ऑपरेशन असंभव होते हैं। इसलिए सी आर्म मशीन बहुत उपयोग होती है।
विज्ञापन

सी आर्म मशीन टूटी हड्डियों की सर्जरी करने में बहुत उपयोगी है। ये एक एक्स रे की तरह काम करती है। अब कई केस में पूरा हाथ या पैर खोलकर सर्जरी करनी पड़ती है। जिन केस में प्लेट या रॉड डालनी होती है उनमें ये बहुत जरूरी है। कई मरीजों की सर्जरी इसके बिना संभव नहीं होती उनको खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वैभव गुलाटी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल
मशीन खराब है, उसका ठीक कराने के लिए केस बनाकर भेजा है- सिविल सर्जन
मशीन खराब है। जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला उन्होंने मुख्यालय में मशीन को ठीक कराने का केस बनाकर भेजा हुआ है। जल्द मशीन को ठीक कराएंगे। सेवाएं जल्द शुरू होंगी।
- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed