फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patient suffering in hospital due to power cuts

Panipat News: बिजली कटों से अस्पताल में मरीज बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Patient suffering in hospital due to power cuts
पानीपत। सिविल अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में बिजली के कट बढ़ गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल की हॉट लाइन को डबल कराने के लिए सिविल सर्जन व अस्पताल के पीएमओ बिजली निगम को कई बार पत्र लिखे चुके हैं। पिछले दो माह में निगम को दो बार पत्र लिखा है। अस्पताल की हॉट लाइन डबल होने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। अगर एक लाइन में फाल्ट आता है दूसरी लाइन पर बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जाता जा सकता है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल का भवन 42 करोड़ में तमाम सुविधाओं को तरस रहा है। कई साल के संघर्ष के बाद 2019 में सिविल अस्पताल में बिजली की हॉट लाइन की सुविधा दी गई थी, ताकि बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद भी जीवनदायनी मशीनें चलती रहें। गर्मी में बिजली की खपत दोगुना तक बढ़ जाती है। इससे हॉट लाइन पर लोड बढ़ने से बिजली कट शुरू हो जाते हैं। सिविल अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से लगातार कट लग रहे हैं। अस्पताल का पूरा लोड जेनरेटर पर आता है। ओपीडी ब्लॉक में डॉक्टरों व मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




बॉक्स
प्रसूति वार्ड में गर्मी में जच्चा-बच्चा बेहाल

पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में हर घंटे में 15-20 मिनट के कट लग रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से प्रसूति वार्ड में जच्चा बच्चा गर्मी में बेहाल हो जा जाते हैं। पसीने से जच्चा बच्चा में संक्रमण होने का भी भय बढ़ जाता है। डॉक्टरों को ओपीडी करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बिजली निगम को हॉट लाइन डबल करने के लिए पत्र लिखा गया- पीएमओ

अस्पताल की हॉट लाइन को डबल करने का प्रयास है ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। इसके लिए बिजली निगम को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द इस पर काम शुरू होगा।

डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed