फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers upset due to non-opening of railway route

Panipat News: रेल मार्ग नहीं खुलने से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to non-opening of railway route
पानीपत। दिल्ली अंबाला रेल मार्ग रविवार को 25वें दिन भी सुचारु नहीं हो पाया है। दर्जनों ट्रेन रद्द होने और करीब तीन दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने से रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यात्रियो को अपने गंतव्य को पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको दूसरे रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आगे की ट्रेन पकड़नी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

विदित है कि पंजाब में किसानों ने मुख्य रेल लाइन पर पक्का मोर्चा बना रखा है। ऐसे में पिछले 25 दिन से दिल्ली-अंबाला रेल लाइन का यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। दिल्ली से पंजाब और उससे आगे जाने वाली ट्रेन सीधे नहीं जा रही। इन ट्रेनों को दिल्ली से रोहतक, जींद व जाखल से लुधियाना रूट पर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन



बॉक्स
ये ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, शान ए पंजाब, पठानकोट एक्सप्रेस, जम्मू मेल, झेलम ट्रेन अप और डाउन में रह रही। सचखंड एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, संबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस, हीराकुंड स्पेशल एक्सप्रेस, मालवा स्पेशल एक्सप्रेस, जामनगर स्पेशल एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जम्मूतवी व उत्तर संपर्क क्रांति के रूट डायवर्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नई रिजर्वेशन नहीं, हर रोज तीन लाख का नुकसान
पंजाब में किसानों के मुख्य ट्रैक पर बैठने के चलते पंजाब और इससे आगे की ट्रेन प्रभावित हैं। लोग अपनी रिजर्वेशन पहले की कैंसिल करा रहे हैं। फिलहाल नई रिजर्वेशन के लिए कोई भी तैयार नहीं हो रहा है। रिजर्वेशन खिड़की पूरी दिन खाली रहती है। रेलवे को हर रोज पानीपत में ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।



वर्जन :
स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन अभी सुचारु नहीं हो पाई हैं। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed