फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers upset due to delay in express and passenger trains

Panipat News: एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to delay in express and passenger trains
पानीपत। कोहरा छंटने के बाद भी ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। झेलम एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रही। जिससे यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री आर्यन, मोहित और अंकित ने बताया कि वह सुबह आने वाली ट्रेन के इंतजार में पिछले कई घंटों से स्टेशन पर बैठे है लेकिन कोई ट्रेन नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियोंं को समय पर उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सकें। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि पिछले कई दिनोंं से ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही लेट :
अप लाइन : अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:36 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:17 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 37 मिनट की देरी से पहुंची। एकता एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:03 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 7:29 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 26 मिनट की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:11 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 11:50 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:49 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:39 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:05 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:32 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:07 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:57 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:50 घंटे की देरी से पहुुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:48 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 33 मिनट की देरी से पहुंची। यशवंतपुर कर्नाटक एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:36 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:57 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस को शनिवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 11:54 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से पहुंची।

इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:12 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 1:33 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:21 घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 4:22 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed