फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers stranded on the way due to non-availability of bus, kept wandering

Panipat News: बस न मिलने से रास्ते में अटक यात्री, भटकते रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Passengers stranded on the way due to non-availability of bus, kept wandering
पुराना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
पानीपत। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मियों के शामिल होने से स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। इस कारण स्थानीय यात्रियों को बसें न मिलने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति यह बनी कि घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं हो पाई, इसके बाद उन्हें निजी वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर जाना पड़ा। हालांकि लंबे रूटों की बसें चलती दिखीं। उधर, इस संबंध में रोडवेज डिपो पानीपत के महाप्रबंधक विक्रम कांबोज का कहना है कि हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सभी रूटों पर बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार ही किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों के सुबह ही हड़ताल पर जाने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ही लोकल और अन्य रूटाें पर बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सुबह और शाम बस न मिलने के कारण निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री सुमेश, रामकुमार और रोहित ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बसों में ही यात्रा करते है। वीरवार को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रूट पर बस नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ही बस न मिलने के कारण उन्हें निजी वाहनों में सवार होकर शहर में आना पड़ा और शाम को भी दिक्कत झेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed