{"_id":"672a904ca1b4dce43508f262","slug":"passengers-face-trouble-due-to-reserved-seats-being-full-panipat-news-c-244-1-pnp1006-126912-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आरक्षित सीटें फुल होने से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आरक्षित सीटें फुल होने से यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
पानीपत। पूर्वांचल समाज के लोग छठ पर्व मनाने के लिए बिहार की और रवाना हो रहे है। ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल होने की वजह से लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षित कोटे में सीटों का वेटिंग समय अधिक होने के कारण लोगों को भारी संख्या में जनरल डिब्बे में सफर करना पड़ रहा है। लोगों को सामान के साथ ही परिवार को लेकर चलना बड़ा ही मुश्किल साबित होता नजर आ रहा है। बिहार के लिए सीधी ट्रेन न होने की वजह से उन्हें ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पानीपत से सीधा सिर्फ एक ही ट्रेन है जो बिहार को जाती है। इसमें आरक्षित सीटों के साथ लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल रही है। उन्हें परेशान होकर दिल्ली या अंबाला कैंट से ट्रेन बदलनी पड़ती है। छठ पर्व मनाने के लिए बिहार जाने वाले लोकेश कुमार ने बताया कि उन्हें अपने घर जाने के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीटें न मिलने की वजह से लोग खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही रेलवे को इस बारे में ज्ञापन सौंपा था कि छठ पर्व के लिए उन्हें ट्रेन उपलब्ध कराई जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वर्जन-
रेलवे अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि छठ पर्व को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर उन्हाेंने रेलवे द्वारा हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ के जवानों को लोगों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए तैनात किया गया है, ताकि लोगों को कम समस्याओं का सामना करना पड़े।