{"_id":"686af541dd59c659be0d7a99","slug":"passengers-are-upset-as-they-wait-for-trains-for-hours-at-the-railway-station-panipat-news-c-244-1-pnp1011-139837-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का घंटों तक इंतजार कर यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का घंटों तक इंतजार कर यात्री परेशान
विज्ञापन
पानपीत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 12 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। घंटों तक स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार कर परेशान नजर आए। यात्री मीना, सागर और पवन ने बताया कि हमें एक घंटे से ऊपर हो गया ट्रेन का इंतजार करते हुए। इतना लंबा समय ट्रेनों के इंतजार में खराब हो रहा है। ट्रेन की देरी से कारण अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचेंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पर आना चाहिए ताकि हमारा समय भी खराब ना हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच भी जाए।
धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1:20 घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 1:18 घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 1:14 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 48 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 33 मिनट की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 31 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 15 मिनट की देरी से पहुंची।
वर्जन :
रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। जिससे यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना। यात्री रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर परेशान भी नजर आए। लंबे रूट की कुछ ट्रेनें पीछे से ही देरी से आता हैं। जिनका हमें भी देरी से पता लगता है। रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
-रमेश चंद्र, स्टेशन मास्टर