फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passenger from Jind dies after vomiting blood in train

Panipat News: ट्रेन में खून की उल्टी के बाद जींद के यात्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Passenger from Jind dies after vomiting blood in train
पानपीत। अमृतसर से दिल्ली जा रही नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में वीरवार दोपहर के समय खून की उल्टी लगने के बाद एक यात्री की मौत हो गई। यात्री की पहचान रविंद्र (37) निवासी जींद के रूप में हुई है। युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था और गाड़ी छोड़ने के लिए अमृतसर गया था।
विज्ञापन

जीआरपी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस वीरवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पानीपत पहुंची। उस समय एक यात्री को खून की उल्टियां लगी हुई हैं। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने यात्री को ट्रेन से बाहर निकाला और उनको जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उनके पास कागजों की पड़ताल करने पर उनकी शिनाख्त रविंद्र वासी सुंदर कॉलोनी जींद के रूप में हुई। उनके परिजनों से बात की। उनकी भांजी प्रियंका और उनके पति के बयान दर्ज किए गए। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed