फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Participation of women is necessary for strengthening the society: Renu Bhatia

समाज की मजबूती में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : रेणु भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Participation of women is necessary for strengthening the society: Renu Bhatia
समालखा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी और पारिवारिक मूल्यों दोनों का संतुलन बेहद जरूरी है। आज के दौर में लिव-इन जैसी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। इनसे कई बार परिवार और सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए समाज को इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात राक्सेड़ा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को स्वाभिमान सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम वर्षा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

मार्था फेरल फाउंडेशन और ग्राम पंचायत राक्सेड़ा के सहयोग से गांव के रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए कार्य कर रही जमीनी स्तर की महिला कार्यकर्ताओं को स्वाभिमान सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान हाजरा, शीतल, सरिता, फिजा, संतोष सिंह, मीना, किरण, सीमा, संतोष, सुमन, दीपिका और नसीमा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed