फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Part-time sanitation workers of the Education Department will protest at the residence of the Education Minister on 22nd and 23rd.

Panipat News: शिक्षा विभाग के पार्ट टाइम सफाई कर्मी 22 और 23 को शिक्षा मंत्री के आवास पर देंगे धरना

Fri, 05 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Part-time sanitation workers of the Education Department will protest at the residence of the Education Minister on 22nd and 23rd.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारी एसोसिएशन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए 22 और 23 जून को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन इस दौरान एकजुट होकर शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना प्रदर्शन करेगी।

उपाध्यक्ष विजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी 2003 से काम कर रहे हैं। वे नियमित करने की मांग लगातार कर रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों और सरकार को कई बार अपनी मांग रख चुके हैं। सरकार अब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया है। उनको मजबूरन सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 22 और 23 जून को देवीलाल पार्क में इकट्ठा होकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान वर्षा, अनिल व कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed