फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parminder Rathi took over the additional charge of SDO in Samalkha Electricity Sub-Division.

Panipat News: समालखा बिजली सब-डिवीजन में परमिंद्र राठी ने संभाला एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार

Tue, 20 Jan 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Parminder Rathi took over the additional charge of SDO in Samalkha Electricity Sub-Division.
समालखा। समालखा सब-डिवीजन के एसडीओ को सस्पेंड कर पंचकूला मुख्यालय में हाजिरी लगाने के आदेशों के बाद बापौली सब-डिवीजन के एसडीओ परमिंद्र राठी को समालखा सब-डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसडीओ परमिंद्र राठी ने सोमवार को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

कार्यभार संभालते ही एसडीओ परमिंद्र राठी ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना को प्रभावी रूप से लागू करने तथा बिजली के बकाया बिलों की रिकवरी को लेकर जेई और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने रिकवरी अभियान को तेज करने और लक्ष्य के अनुसार कार्य करने के स्पष्ट आदेश दिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मई 2024 में सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से सरचार्ज माफी योजना लागू की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई थी। इस योजना के तहत समालखा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने चारों सब-डिवीजनों के अधिकारियों की बैठक लेकर बकाया बिजली बिलों की रिकवरी और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। इसी कारण निगम का मुख्य फोकस उस समय रिकवरी पर रहा, जबकि पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना कुछ समय के लिए पीछे छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरचार्ज माफी योजना की अवधि समाप्त होने के बाद निगम का अगला प्रमुख फोकस पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना पर है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों की बैठकें हो चुकी हैं और चारों सब-डिवीजनों को 31 मार्च 2026 तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं, बकाया बिजली बिलों की रिकवरी को लेकर भी निगम के अधिकारी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

इस संबंध में एसडीओ परमिंद्र राठी ने बताया कि उन्हें समालखा सब-डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और कार्यभार संभालते ही उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना तथा बकाया बिलों की रिकवरी को लेकर जेई और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed