{"_id":"68e17b51d2d9e4a7ea0cc162","slug":"parking-built-behind-the-old-cmo-office-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144939-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराना सीएमओ कार्यालय के पीछे बनाई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराना सीएमओ कार्यालय के पीछे बनाई पार्किंग
Sun, 05 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में तैयार किए जा रहे बेरिकेट्स। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दो नई पार्किंग बनाई हैं। एक पार्किंग पुराना सीएमओ कार्यालय के पीछे और दूसरी क्वार्टर में बनाई गई है। अस्पताल में कैंटीन की तरफ का रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद किया जाएगा जिससे अस्पताल में खड़े अनावश्यक वाहनों की भीड़ कम होगी और एंबुलेंस व मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
अस्पताल में वाहनों की भीड़ के कारण कई बार एंबुलेंस को आने-जाने का रास्ता नहीं मिल पाता है और मरीजों को परेशानी होती है आखिरकार पीडब्ल्यूडी ने समस्या का समाधान करने के लिए दो नई पार्किंग बनाने का निर्णय लिया और काम भी शुरू कर दिया है। अब लगभग 20 दिन के अंदर पार्किंग का काम पूरा हो जाएगा जिससे मरीजों व एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। भीड़ से राहत मिलेगी। एक पार्किंग पुराना सीएमओ कार्यालय के पीछे और दूसरी क्वार्टर में बनाई जा रही है। इसके बाद कैंटीन की तरफ का रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद किया जाएगा।
बैरिकेड लगाने का काम शुरू
जिला नागरिक अस्पताल में करीब 20 बैरिकेड बनाए जा रहे हैं। बैरिकेड लगाकर कैंटीन से अस्पताल को आने वाले रास्ते को बंद किया जाएगा। वहीं ओपीडी की तरफ से इमरजेंसी की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के आगे वाहन खड़े रहने से कई बार एंबुलेंस के आने-जाने में समय लग जाता है, वहीं भीड़ के कारण मरीजों की आवाजाही प्रभावित होती है। एक तरफ पार्किंग होने से वाहनों की भीड़ कम होगी और एंबुलेंस व मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पार्किंग का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जा रहा है।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ