फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parking below the elevated highway will remain closed on 20th and 21st.

संशोधित : एलिवेटेड हाईवे के नीचे की पार्किंग 20 और 21 को रहेगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Parking below the elevated highway will remain closed on 20th and 21st.
पानीपत। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा को लेकर 20 और 21 जनवरी को शहर में एलिवेटेड हाईवे के नीचे की पार्किंग बंद रहेगी। प्रशासन ने शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर यह फैसला लिया है। इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके साथ ऑटो व ई-रिक्शा को लोगों को शोभायात्रा में लाया जाएगा। शोभायात्रा और अन्य कार्यों के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठन स्वयं आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसमें मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा को लेकर बुधवार को जिला सचिवालय में दो दौर की बैठक की गई। पहले दौर में सांसद संजय भाटिया ने अधिकारियों की बैठक ली और दूसरे दौरान में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों से विस्तार के साथ चर्चा की। यह शोभायात्रा स्काईलार्क से गुरुद्वारा जोध सचियार तक पहुंचेंगी। गुरुद्वारा पर समापन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। सांसद संजय भाटिया ने मंगलवार सायं जिला सचिवालय में विभिन्न अधिकारियों और धार्मिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने 21 जनवरी की शोभायात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीति कार्यक्रम है। जिसमें किसी भी राजनीतिक दल का व्यक्ति शामिल हो सकता है। पहली बार इस तरह का प्रयास किया जा रहा है कि सभी राजनीतिक दल एक मंच पर धार्मिक उत्सव के गवाह बनें। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश ही नहीं भारतीयों के लिए गर्व का विषय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर पानीपत में 21 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। संस्थाओं द्वारा खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क रूप से की जाएगी। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, एडीसी वीना हुड्डा, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश राजेश सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
संगठन संभालेंगे स्टॉल की जिम्मेदारी
उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि शोभायात्रा में स्टाॅल की जिम्मेदारी विभिन्न संगठनों की रहेगी। यह पूरा कार्यक्रम सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन इस शोभायात्रा में प्रशासन की तरफ से आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहा है। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड हाईवे के नीचे की पार्किंग बंद रहेगी। इसके साथ 22 जनवरी को करनाल से दिल्ली लेन पर शहर में आने वाले वाहनों को एलिवेटेड हाईवे को डायवर्ट किया जाएगा।


बॉक्स


कैलाश खेर होंगे शोभायात्रा में शामिल

यह एक ऐतिहासिक शोभायात्रा होगी। जिसमें विश्व प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के साथ-साथ अन्य हरियाणवी भजन गायक भी उपस्थित रहेंगे। विभिन्न धार्मिक और कीर्तन मंडलों द्वारा राममयी धुन के साथ-साथ कीर्तन और भजन इत्यादि भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed