फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   park, panipat, haryana

विकास के नाम पर पार्क खोदे, काम पूरा हुआ न ही पार्क सुधरे

Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
park, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। कहीं पर बोर्ड लगाने के नाम पर तो कहीं पर सुधारीकरण के नाम पर शहर के करीब आधा दर्जन पार्कों को खोद दिया गया। अब तक न तो विकास कार्य हो रहे हैं और न पार्कों की दशा सुधर सकी है। लोगों को मजबूरी में सड़कों और गलियों मेें सैर करनी पड़ रही है। विकास का दावा करने वाली सरकार और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। सबसे ज्यादा वार्ड तीन और चार की हालात खराब है। अमर उजाला ने इन पार्कों को देखा और स्थानीय लोगों के दर्द को जाना।
विज्ञापन


फोटो
मेलाराम पार्क तहसील कैंप
तहसील कैंप स्थित मेलाराम पार्क में पार्क के उद्घाटन का पत्थर लगा हुआ था। गत दिनों पार्क में नया पत्थर लगाने के नाम पर कुछ हिस्से को खोद दिया गया। अब तक न तो पत्थर लग सका है और न ही पार्क में किसी तरह का सुधार किया जा सका है। स्थानीय निवासियों को सैर करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्वर्गीय मास्टर जयदयाल पार्क में ट्यूबवेल के लिए एक हिस्से को खोदा गया था। यहां पर ट्यूबवेल लगा दिया गया है, लेकिन चालू नहीं हो सका है। इसके साथ ही पार्क में गड्ढा भी नहीं भरा जा सका है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना पार्क वार्ड नंबर चार में ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। लोगों को पार्क सुधारने के साथ पेयजल की भी कमी पूरी होने की उम्मीद थी। लेकिन यह ट्यूबवेल अभी तक चालू नहीं हो सका है। निगम की अनदेखी के चलते पार्क भी नहीं सुधारा है।

स्काईलार्क रोड स्थित लोधी पार्क की एक दीवार को नाले के साथ सर्विस लेन बनाने उखाड़ दिया गया था। ठेकेदार ने आसपास की गंदगी को भी पार्क में डाल दिया। अब न तो पार्क से गंदगी उठाई जा रही है और न ही दीवार बनाई गई है। यहां पर आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


वर्जन
पार्कों और उसके आसपास विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कई जगह काम धीमा चल रहा है। इसके चलते पार्कों की स्थिति कुछ खराब हो गई है। निगम संबंधित ठेकेदार से इन कार्यों को जल्द ही पूरा करा देगा। विकास कार्य पर उद्घाटन पत्थर लगाया जाता है। शहर के पार्कों की जल्द ही स्थिति सुधार दी जाएगी।
एनडी वशिष्ठ, एसई, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed