फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parents got to know about children's studies and sports activities

Panipat News: अभिभावकों ने जाना बच्चों की पढ़ाई और खेलों की गतिविधियों को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Parents got to know about children's studies and sports activities
पानीपत। राजकीय संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बिंझौल में शनिवार को पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूल इंचार्ज हरिओम ने बच्चों और अभिभावकों को ठंड से बचने के लिए और शीतकालीन अवकाश में दिए गए गृहकार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

हरिओम ने बताया कि हरियाणा सरकार और पानीपत शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्कूल में पीटीएम का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। बच्चों की पढ़ाई और खेल गतिविधियों के बारे में प्रत्येक कक्षा इंचार्ज से जानकारी ली। शिक्षिका सुशीला और अंजू लता ने बच्चों और अभिभावकों को स्कूल में होने वाली गतिविधियों और स्कूल में होने वाले कार्यों के बारे में बताया। स्कूल में बच्चों और अभिभावकों की मीटिंग होने के बाद बच्चों और अभिभावकों व टीचर्स ने संग मिलकर कई गतिविधियों में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी अभिभावकों ने बच्चों संग मिलकर मिड-डे-मील खाया और स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed