{"_id":"66a6f1adad268c613e05c80e","slug":"paper-leaked-47-times-during-bjp-rule-youth-forced-to-face-unemployment-sanjay-singh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121838-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में 47 बार पेपर लीक हुआ, नौजवान बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में 47 बार पेपर लीक हुआ, नौजवान बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर : संजय सिंह
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को पानीपत में पानीपत ग्रामीण व समालखा विधानसभा की संयुक्त रैली की। आप नेताओं ने अग्निवीर योजना, पेपर लीक, कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन और अरविंद केजरीवाल को हरियाणा के लाल के नाम पर लोगों को साधा।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह जहां अग्निवीर योजना में युवाओं को 21 साल की उम्र में सेवानिवृत करने के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा, वहीं प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आप की प्रदेश में पांच रैलियों में विपक्षियों में बौखलाहट शुरू होने की बात कही।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बदलाव रैली में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इससे पहले जिलाध्यक्ष राकेश चुघ और प्रदेश सचिव सुखबीर मलिक ने उनको गदा भेंट की और स्वागत किया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति में आज एक उम्मीद पैदा की है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाकर जनता के लिए सभी सुविधाएं दी हैं। पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर भगवंत मान की अगुआई में जनता की सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब वहीं सुविधाएं हरियाणा में दी जाएंगी। यहां बिजली, शिक्षा, पानी व इलाज फ्री दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में 47 बार पेपर लीक हुआ और हरियाणा को नौजवान बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। यहांं का नौजवान सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है, लेकिन भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर उसके सपने को कुचल दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी खुद 73 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए और हरियाणा के युवा को 21 साल में सेवानिवृत कर रहे हैं। नीट का पेपर लीक होने से 44 लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने उनको जेल में डाल दिया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के एक तरफ दिल्ली और दूसरी तरफ पंजाब है। दोनों प्रदेश के लोगों को सब सुविधा मिल रही हैं, लेकिन हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 100 करोड़ का सहकारिता घोटाला, 162 करोड़ का पेंशन घोटाला और बीजेपी राज के अंदर 47 पेपर लीक हो चुके हैं। शिक्षा विभाग में चार लाख बच्चों को फर्जी भर्ती दिखाकर करोड़ों का गबन किया। प्रदेश में डॉक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, खिलाड़ी और छात्र सभी हड़ताल पर हैं।