Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhath Mahaparv: Devotees offer 'arghya' to the rising sun and pray for the welfare of all.

छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv: Devotees offer 'arghya' to the rising sun and pray for the welfare of all.
असंध रोड स्थित घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन अनुष्ठान श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शहर में छह स्थानों समेत पूरे जिले में नौ प्रमुख स्थानों पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। असंध रोड और गोहाना रोड रजवाहों के साथ-साथ बाबरपुर ड्रेन पर दो अलग-अलग जगहों पर विशेष छठ पूजन का आयोजन किया गया। इस दाैरान करीब 50 हजार व्रतियों ने अपने परिवार के साथ छठ मैया को प्रार्थना की।
विज्ञापन

पर्व के अंतिम दिन सोमवार को तड़के चार बजे से ही व्रतियों का अपने परिवारों के साथ छठ घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सिर पर पूजन सामग्री से भरी बांस की टोकरियां (दउरा) उठाए महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ घाटों की तरफ बढ़ रही थीं। जैसे ही पूर्वी क्षितिज पर सूर्य देव की लालिमा बिखरी, व्रतधारियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान संबंधित थाना पुलिस के प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई थीं। खुद पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने असंध रोड थर्मल रजवाहे पर पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त पूर्वांचल सभा के प्रधान उमा शंकर ने बताया कि इस बार पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के साथ-साथ स्थानीय निवासियों में भी अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स

व्रती महिलाओं ने अनुभव किए साझा
टीडीआई फरीदपुर निवासी मेमो देवी ने बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए हम हर साल यह अनुष्ठान रखते हैं। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुशीला देवी ने बताया घर से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को इस तरह जीवंत देखना दिल को छू जाता है। असंध रोड घाट पर अर्घ्य देने पहुंचीं संगीता देवी ने बताया कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मन को असीम शांति और संतुष्टि मिलती है।


बाॅक्स
अगले वर्ष फिर लौटने की कामना की
सूर्योपासना के इस महापर्व के संपन्न होने के बाद घाटों पर प्रसाद वितरण का दौर चला और व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला। इसके साथ ही अगले वर्ष फिर से इस महान पर्व के लौटने की कामना के साथ शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

असंध रोड स्थित घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

असंध रोड स्थित घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

असंध रोड स्थित घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

असंध रोड स्थित घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed