{"_id":"641ed0be83f42a229b664e8b1b820aa8","slug":"paper-cancel-in-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक फूली रही सांसे, शाम को पेपर हो गया कैंसिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक फूली रही सांसे, शाम को पेपर हो गया कैंसिल
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट के लेवल तीन का पेपर देने को लेकर परीक्षार्थियों की सुबह से भागदौड़ शाम होते-होते शून्य हो गई और हरियाणा बोर्ड भिवानी द्वारा पेपर लिक होने होने की सूचना पर लेवल तीन के पेपर को रद्द कर दिया। बोर्ड के इस फैसले पर प्रश्न पत्र बदले जाने से चिंतित परीक्षार्थियों को राहत मिली है, जबकि दूसरे परीक्षार्थियों व प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।
शनिवार को एचटेट का लेवल-तीन का पेपर रहा। यह दोपहर तीन से पांच बजे तक चला। परीक्षार्थी सुबह ही परीक्षा की तैयारी में जुट गए और परीक्षा शुरू होने से कई घंटे पहले ही केंद्र के बाहर पहुंच गए। परीक्षार्थियों ने आते ही केंद्र पर जाने का प्रयास किया, लेकिन उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षार्थी काफी देर तक इधर-उधर टहलते रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे परीक्षार्थी लाइनों में केंद्र के बाहर खड़े हो गए। कई केंद्रों पर महिला व पुरुष परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग इंट्री गेट बनाए गए और पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा शुरू व फिर खत्म होने के बाद प्रशासन व पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली और लेकिन शाम को बोर्ड द्वारा परीक्षा रद्द कर दी गई। बोर्ड द्वारा परीक्षा रद्द करने पर फिर से परीक्षा को लेकर सबकुछ दोबारा करना होगा। जिले के इन 4327 परीक्षार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी।
सत्यापित फोटो मांगने पर परीक्षार्थियों के छूटे पसीने
बोर्ड के आदेशानुसार सत्यापिता फोटो वाले परीक्षार्थियों को ही केंद्र में दाखिल करने की परमिशन थी। केंद्रों पर काफी परीक्षार्थी ऑनलाइन रोल नंबर निकलवाकर पहुंच गए। उनको इस स्थिति में अंदर नहीं जाने दिया गया। ऐसे परीक्षार्थियों ने सिविल अस्पताल या अन्य संस्थानों में जाकर फोटो सत्यापित करानी पड़ी। इसको लेकर परीक्षार्थियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रशासन को लाखों रुपये का फटका
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा एचटेट के लेवल-तीन का पेपर रद्द करने पर सरकार के राजस्व को लाखों-करोड़ों रुपये का फटका लगा है। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का सबसे मोटा खर्च आया है। इसके अलावा अन्य व्यवस्था व केंद्र पर तैनात स्टाफ का मानदेय भी है।
पुलिस को लगातार बनाए रखनी होगी ट्रैफिक व्यवस्था
पुलिस ने एचटेट की परीक्षा को लेकर शनिवार को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई गई। इसका नजारा जीटी रोड समेत शहरभर में देखा भी गया। शहर में शनिवार को जाम नहीं दिखाई दिया। पुलिस की सामान्य दिनों की अपेक्षा शनिवार की यातायात व्यवस्था बेहतर रही। जीटी रोड व शहर के अन्य मार्गों पर ऑटो नहीं चलने दी गई। इनको परीक्षा के दो घंटा पहले ही रोक दिया गया। वहीं जीटी रोड की सर्विस लेन पर दोपहिया व दूसरे वाहनों की पार्किंग नहीं होने दी गई और न ही किसी को उल्टी दिशा में जाने दिया गया। हालांकि ऑटो न चलने पर कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन यहां पर ऑटो की जगह सिटी बस या ऑटो को एक सीमित संख्या में ही चलने देने पर व्यवस्था बनाई जा सकती है।
पत्नी व बहू केंद्र में पति व सास की गोद में बच्चे
परीक्षा केंद्रों के बाहर का नजारा भी देखने वाला रहा। महिला परीक्षार्थियों के साथ पहुंचे पति व ससुर की गोद में बच्चे रहे और उन्होंने पार्क में अपने बच्चों के साथ भी पूरा समय बिताया। कई लोगों ने इसे खुशी का पल बताया। सरकारी विश्राम गृह में एक व्यक्ति अपनी बहू के साथ आया हुआ था। उसने बताया कि वह अकसर अपने पौते पौतियों के साथ रहता है। उसका लड़का बाहर गया हुआ था। ऐसे में वे अपनी बहू के साथ आ गए। वह पेपर देने गई हुई है तो वह बच्चे को संभाले हुए है।
--जगमहेंद्र--