फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panwar and Dhanda get offices, will be felicitated in the city today

Panipat News: पंवार और ढांडा को मिले कार्यालय, आज शहर में होगा अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Panwar and Dhanda get offices, will be felicitated in the city today
पानीपत। प्रदेश की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बने कृष्णलाल पंवार और महिपाल ढांडा को सचिवालय में कार्यालय मिल गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनको कार्यालय में कुर्सी पर बैठाकर बधाई दी। इसके साथ दोनों मंत्रियों को मिलने वाले विभागों का हर किसी को इंतजार है। पंवार और ढांडा का शनिवार को सुबह पानीपत में अभिनंदन किया जाएगा। पंवार का जीटी रोड स्थित टोल व उनके मतलौडा आवास और महिपाल ढांडा का उनके एल्डिको स्थित आवास पर अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सरकार ने शपथ ग्रहण के साथ ग्रुप सी व डी के परिणामों में बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं की सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का आभार जताया। कृष्णलाल पंवार का शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर स्वागत किया जाएगा। वे इसके बाद मतलौडा स्थित आवास पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


-------------------
प्रदेश में होगा समान विकास : ढांडा


कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनी भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। ढांडा ने कहा कि किसानों को एमएसपी में बढ़ोतरी कर सरकार ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। ढांडा का सुबह नौ बजे एल्डिको स्थित उनके आवास पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed