फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's market comes alive for Raksha Bandhan; demand surges for 'Bhaiya-Bhabhi' Rakhi sets and AD stone designs.

Panipat News: रक्षाबंधन पर चमक उठा पानीपत का बाजार, भैया-भाभी राखी सेट और एडी स्टोन का बढ़ा क्रेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Panipat's market comes alive for Raksha Bandhan; demand surges for 'Bhaiya-Bhabhi' Rakhi sets and AD stone designs.
मुख्य बाजार में राखी दिखाते दुकानदार निशांत सोनी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही पानीपत के बाजारों में रौनक और चमक-दमक चरम पर पहुंच गई है। मुख्य बाजारों से लेकर पॉश इलाकों तक की दुकानें तरह-तरह की खूबसूरत और आकर्षक राखियों से सज चुकी हैं। बहने अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए नए और ट्रेंडिंग डिजाइनों की खरीदारी में जुट गई हैं।शहर के ऐतिहासिक इंसार बाजार समेत मॉडल टाउन, सेक्टर 11-12 और सेक्टर 13-17 की मार्केट में दुकानदारों ने नया और आकर्षक स्टॉक सजाया है। व्यापारी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से दिल्ली और जयपुर से नए कलेक्शन लेकर आए हैं। बाजार में ग्राहकों की बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
भैया-भाभी सेट और एडी स्टोन की पहली पसंद

मुख्य बाजार स्थित सोनी कनेक्शन के संचालक निशांत सोनी ने बताया कि इस बार बाजार में भैया-भाभी राखी सेट और एडी स्टोन वाली राखियों की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा लेडी लुंबा राखी, कुंदन, मोती, तुलसी और चंदन से बनी राखियों को भी श्रद्धालु व ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए कैमरे और प्रोजेक्ट वाली राखियां
बच्चों के कलेक्शन में लगभग 40 से 45 नए डिजाइन उपलब्ध हैं। इनमें कैमरे और प्रोजेक्टर लाइट वाली राखियों के अलावा डोरेमोन और छोटा भीम जैसे पसंदीदा कार्टून किरदारों की राखियां बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 रुपये से 600 रुपये तक के बजट में राखियां

बाजार में हर वर्ग के बजट का ध्यान रखा गया है। राखियों की शुरुआत 10 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। एडी स्टोन की राखियां 50 रुपये से शुरू होकर 400 रुपये तक उपलब्ध हैं, जबकि ट्रेंडिंग भैया-भाभी राखी सेट की कीमत 100 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। त्योहार को लेकर पूरे शहर के बाजारों में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
------
संपादित
रक्षाबंधन पर चमका बाजार, भैया-भाभी राखी सेट और एडी स्टोन का क्रेज
फोटो-32
- इंसार बाजार से मॉडल टाउन और सेक्टरों तक सजीं राखियों की दुकानें
- 10 से 600 रुपये तक की राखियां उपलब्ध
- बच्चों में कैमरा-प्रोजेक्टर और कार्टून राखियों की मांग, तुलसी-चंदन राखियां भी पसंद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रक्षाबंधन नजदीक आते ही पानीपत के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुख्य बाजारों से लेकर पॉश इलाकों तक दुकानें रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गई हैं। बहनें भाइयों के लिए नए डिजाइनों की राखियां खरीदने में जुटी हैं।
इंसार बाजार के अलावा मॉडल टाउन, सेक्टर-11-12 और सेक्टर-13-17 की मार्केट में दुकानदारों ने नए कलेक्शन सजाए हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दिल्ली और जयपुर से राखियों का स्टॉक मंगाया गया है। बाजार में बढ़ती भीड़ से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

भैया-भाभी सेट और एडी स्टोन की मांग
मुख्य बाजार स्थित सोनी कनेक्शन के संचालक निशांत सोनी ने बताया कि इस बार भैया-भाभी राखी सेट और एडी स्टोन वाली राखियों की सबसे अधिक मांग है। इसके अलावा लेडी लुंबा, कुंदन, मोती, तुलसी और चंदन की राखियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।

बच्चों को भा रहीं कैमरा और प्रोजेक्टर राखियां
बच्चों के लिए करीब 40 से 45 नए डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं। कैमरा और प्रोजेक्टर लाइट वाली राखियों के साथ डोरेमोन और छोटा भीम जैसे कार्टून किरदारों की राखियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।


10 से 600 रुपये तक की राखियां
बाजार में अलग-अलग बजट की राखियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है। एडी स्टोन राखियां 50 से 400 रुपये और भैया-भाभी राखी सेट 100 से 600 रुपये तक में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed